अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)जिले के सीओ बीकापुर कार्यालय व आवासीय परिसर का नवीनीकरण नवनिर्मित का अयोध्या जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शैलेंश कुमार पांडे ने फीता काटकर उद्घाटन किया।वहीं दूसरी तरफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने सीओ परिसर में पौध रोपित कर सराहनीय कार्य किया।इस मौके पर मौके पर पत्रकारो से रुबरु होते हुए उन्होंने कहा कि सीओ पुलिस कार्यालय और आवासीय परिसर नये अंदाज में सज धज कर सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है।इसके निर्माण से कर्मियों को कार्य करने में तो सहूलियत होगी ही साथ ही उनके रहने के लिए आवास की भी व्यवस्था है। बीकापुर के लोग काफी समझदार है। किसी भी तरह की कठिनाई न हो इसके लिए पुलिस विभाग हमेशा तत्पर रहता है।इस मौके पर पंडित के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उन्होने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया।इस मौके पर सीओ बीकापुर सत्येंद्र भूषण तिवारी,उप जिलाधिकारी बीकापुर अनुराग प्रसाद ,तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा,प्रभारी निरीक्षक बीकापुर मणि शंकर तिवारी, बीकापुर ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता के अलावा अधिवक्ता गण भी मौजूद रहे।

