मुफ्तीगंज जौनपुर जफराबाद विधानसभा में धर्मापुर में सपा की विजय यात्रा की रैली में जेबकतरो ने कई लोगों का जेब से मोबाइल और नकदी रूपये गायब कर दिए जिसमें सबसे ज्यादा पत्रकारों का जेब खाली हुआ
बता दें कि विजय यात्रा की रैली में भीड़ इतनी ज्यादा थी कि जब विजय रथ आया तो बल्ली तोड़ कर पब्लिक रथ के पास पहुंच गयी पुलिस की पुख्ता ब्यवस्था न होने के कारण पत्रकार भी उसी भीड़ में फस गये जब पत्रकार फोटो खींचने में ब्यस्त हुए तो ठेला ठेली में कई पत्रकारों का मोबाइल और नकद रूपये गायब हो गये पुलिस भीड़ देख भीड़ मे से खिसक ली जिसका फायदा उठा कर चोरों ने कई लोगों का जेब खाली कर दिया
जिसमें मुफ्तीगंज के पत्रकार पंकज सिंह का पर्स सहित11 हजार रूपये जेब कतरों ने साफ कर दिया पत्रकार संजय दूबे का मोबाइल गायब कर दिए जय हिंद प्रधान धर्मापुर का मोबाइल गायब हो गया ऐसै में कई लोगों का जेबकतरों ने जेबा साफ़ कर दिया |

