प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इण्टर कालेज ने अवगत कराया है कि निदेशक मनोविज्ञानशाला उ०प्र०. प्रयागराज के निर्देश के अनुपालन राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा 2021-22 दिनांक 16 जनवरी 2022 को प्रदेश के सभी जनपदों में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किया जाना है। इस परीक्षा हेतु आनलाइन आवेदन 27 नवम्बर, 2021 से प्रारम्भ है। ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 24 दिसम्बर, 2021 निर्धारित की गयी है। ऑनलाइन आवेदन के अतिरिक्त डाक द्वारा या अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। उक्त परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन करने तथा परीक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी वेबसाईट www.entdata.co.in पर उपलब्ध है।
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा 2021-22 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 10 में अध्ययनरत छात्र-छात्रायें ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को रू 30 (रू० तीस मात्र) तथा अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को रू 50 (रू0 पचास मात्र) शुल्क के रूप में ऑनलाइन जमा करना होगा। आवेदन करते समय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा चुनौतीग्रस्त श्रेणी के अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में समक्ष अधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। अन्य पिछडा वर्ग श्रेणी के अन्तर्गत आरक्षण का लाभ उन्हीं अभ्यर्थियों को दिया जायगा जिनके प्रमाण पत्र में अभ्यर्थी के माता-पिता की निरन्तर तीन वर्षों की अवधि के लिए। सकल वार्षिक आय रू० 8,00000 (रू0 आठ लाख मात्र) से अधिक नहीं है या सर्टिफिकेट पर यह उल्लिखित हो कि वह भारत सरकार के अनूसूची कॉलम 3 में उल्लिखित व्यक्ति/सेक्शन (कीमीलेयर) से सम्बन्धित नहीं है। आरक्षण से सम्बन्धित प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि के पूर्व का निर्गत होना अनिवार्य है। आवेदन पत्र के साथ आरक्षण प्रमाण पत्र अपलोड न करने पर अभ्यर्थी को सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी के रूप में माना जायेगा।

