अयोध्या। अशफाकउल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान द्वारा आयोजित अमर शहीद अशफाकउल्ला के शहादत दिवस के शहादत दिवस समारोह पर होने वाले माटी रतन सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी नेशनल कौसिंल फार रुरल एजूकेशन हैदराबाद के वाइस चेयरमैन डा.भरत पाठक होगे।श्री पाठक भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के नमामि गंगे तथा गंगा विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक भी है। संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने बताया कि समारोह की विशिष्ट अतिथि स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर डा.नंदिता पाठक होगी।उन्होंने बताया कि समारोह में नगर के छै माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएंगी।इसके चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी तथा दानबहादुर सिंह ने सूची प्रदान कर दिया है। श्री पाण्डेय के अनुसार मनोहर लाल इंटर कालेज से विशाल सिंह बनौधा, आदर्श इंटर कालेज से मु.कैफ, जीजीआइसी से मोनिका मौर्या, साहबदीन इंटर कालेज से सुनीता पाल, फार्ब्स इंटर कालेज से शारिया अयूबी, जीआईसी से अमरजीत को डा.शैलेश पाण्डेय तथा गीता देवी स्मृति छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

