अयोध्या। नगर में किसी की स्वर्गवास होने के बाद परिवार के सामने सबसे बड़ी समस्या रहती थी डेड बॉडी रखने की जिसे समाज सेवी श्री सिद्धिविनायक सेवा संस्थान जमुनिया बाग ने दूर कर दिया , पार्थिव शरीर को रखने के लिए दो डीप फ्रीजर समाज सेवी श्री सिद्धिविनायक सेवा संस्थान जमुनिया बाग ने खरीद कर पंडित संतोष मिश्रा यमथरा घाट बैकुंठ धाम अयोध्या में रखरखाव के लिए सौपा। संस्था के अध्यक्ष पवन अग्रवाल जी का कहना है कि डीप फ्रीजर कि कमी हमेशा तब खलती थी जब किसी परिवार में किसी का निधन हो जाता था और किसी के इंतजार और व्यवस्था में शव को अंत्येष्टि के लिए शव रख कर प्रतिछा करनी पड़ती है। डीप फ्रीजर के अभाव में कई तरीके की दिक्कतें रहती थी कभी कभी तो अपने ही अपने के आखरी दर्शन करने को वंचित रह जाते थे । इसको गंभीरता से लेते हुए संस्था ने इस समस्या को दूर कर दिया है और दो बड़े से डेड बॉडी फ्रीजर को खरीद कर पंडित संतोष मिश्रा ( यमथरा घाट बैकुंठ धाम अयोध्या ) के यहां रखरखाव के लिए सौपा। कोषाध्यक्ष गौरव श्रीमाली का कहना है कि हमारी संस्था निरंतर समाज के हित मे कार्य करती रहती है अयोध्या में डीप फ्रीजर मशीन की कमी को देखते हुए संस्था ने दो डीप फ्रीजर ( मर्चरी बॉक्स ) मशीन यमथरा घाट पर रखवाया है ये अयोध्या नगर व आस पास के छेत्रो में इसका लाभ लोग ले सकते है । साथ कि गौरव श्रीमाली ने बताया इसकी शुरुआत यमथरा घाट बैकुंठ धाम में कर दिया गया है यह सुविधा निशुल्क है लेकिन स्वेच्छा से दिया दान स्वीकार किया जाएगा ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष पवन अग्रवाल , महामंत्री विशाल अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष गौरव श्रीमाली , मीडिया प्रभारी प्रशांत पटवा, सहसंयोजक रंजीत जयसवाल ,मोहमद शरीफ जी ( पद्मश्री ) , श्री वेद राजपाल , श्री शरद कपूर , संरछक अशोक कुमार शास्त्री जी , सुनील कृष्णदास श्रीमाली राजेंद्र मोदनवाल, प्रतीक जी राजे मेडिकल स्टोर ,आशीष अग्रवाल , घनश्याम अग्रवाल , अन्नू अग्रवाल , शिवालय परिवार रामनगर , विशाल लालवानी , मनोज सोनी , अश्वनी अग्रवाल , दीपक गोयल , चिर्युष अग्रवाल , अभिषेक गोयल , नितिन गुप्ता , प्रांशु पटवा , प्रेम साई , विजेंद्र श्रीमाली , पुनीत अग्रवाल , रमेश पाठक , आशुतोष सोनी आदि लोग मौजूद रहे

