आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ मॉडर्न पब्लिक इंटर कॉलेज इंसाफ नगर सेक्टर 10 इंदिरा नगर लखनऊ में भारत की आजादी का अमृत महोत्सव सम्पन्न हुआ। प्राचार्य श्रीमती शिवानी वर्मा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और भारत माता की वंदना की तथा पुष्पांजलि अर्पित की। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें यूनिटी, पीस, होप, जॉय हाउस के छात्र – छात्राओं ने भाग लिया। हाउस लीडर के नेतृत्व में बच्चों ने भारत माता का चित्र बनाया और कंपटीशन में भाग लिया। सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं अतिथियों ने बच्चों के रचनात्मक कार्यक्रमों की प्रशंसा की। प्रबंधक हिमांशु वर्मा ने उत्कृष्ट एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

