आर एल पाण्डेय
लखनऊ। सरकारो और कुछ दलों द्वारा फैलाये जा रहे जातीय बैमनस्य व उन्माद को रोकने हेतु लखनऊ में विभिन्न राजनैतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों अध्यक्षो की एक बैठक आहुत की गयी बैठक में अनारक्षित समाज पार्टी भारतीय राष्टवादी समानता पार्टी, जय हिन्द नेशनल पार्टी, राष्ट्रीय सवर्ण दल, सवर्ण विकास पाटो सवर्ण समाज पार्टी अपना समाज पार्टी सर्वजन सनातन पार्टी, भारतीय जनजन पार्टी प्रबुद्ध पार्टी, जनता विग्रेट पार्टी ने भाग लिया।
बैठक में आरक्षण, एस०सी० / एस०टी० एक्ट के माध्यम से सवणों के साथ किये जा रहे घोर अन्याय व भेदभाव को रोकने के लिए राष्ट्रीय समानता मोर्चा के गठन पर सहमती बनी। गोरखपुर से आये अवधेश कुमार मिश्रा जी को मोर्चे का संयोजक नियुक्त किया गया व सहसंयोजक राजेश कुमार अग्निहोत्री जी को नियुक्त किया गया सभी दलों में सामजस्य और एक जुटता बनाये रखने हेतु एक संयुक्त संचालन समिति का गठन किया गया जिसका संयोजक सेवानिवृत इंजीनियर हरेन्द्र नाथ पाण्डेय व सहसंयोजक रवि अवस्थी जी को बनाया गया।
सरकार द्वारा किये जा रहे चौतरफा भेदभाव से पीडित छात्र युवा कर्मचारी, किसान, मजदूर महिलाये सभी का सम्मान सुरक्षा और नागरिक अधिकारों की रक्षार्थ राष्ट्रीय समानता मोर्चा की आगामी विधान सभा चुनाव 2022 में सशक्त प्रत्याशो खड़े करेंगे जो सड़क से सदन तक वचितो और पीडितो की आबाज को उठायेंगे तथा शक्ति सम्पन्न सवर्ण आयोग का गठन की पुरजोर मांग उठायेगे।
बैठक में सर्वश्री राजेश अग्निहोत्री, त्रिभुवन शर्मा, राजेश पाण्डेय, डॉ० प्रवीन रस्तोगी, तेज कुमार शुक्ल, गजेन्द्र त्रिपाठी, कौशल किशोर उपाध्याय • सुवेदार वीरसिंह चौहान, दीपक गुप्ता, रवि अवस्थी, प्रभातधर दुवे, परशुराम तिवारी, सुरेश शुक्ला डॉ० आशीष श्रीवास्तव, राजीव मिश्रा, सुशील शुक्ला, सतीश द्विवेदी, राजीव शुक्ला, महेन्द्र पाण्डेय, रामबहादुर शुक्ला, अजय पाण्डेय, पवन दुवे, आदि लोगों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता अवधेश कुमार मिश्रा ने की और संचालन अनारक्षित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री ने किया।

