अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। अयोध्या विधान सभा क्षेत्र मिल्कीपुर में भाजपा के जनविश्वास यात्रा में उमड़ा जनसैलाब दिखाई पड़ा।भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रत्याशी नीरज कुमार कनौजिया और उनके पार्टी कार्यकर्ता में काफी हौसला का हर्ष उल्लास दिखने को मिला। जन विश्वास यात्रा अवध जन नगर भ्रमण करते हुए मिल्कीपुर क्षेत्र में पहुंची जहां पर लोगों ने कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक विजय बहादुर सांसद लल्लू सिंह ,अमर दल मौर्य संयोजक डिंपल सिंह का सांसद लल्लू सिंह,अन्य कार्यकर्ता पार्टी के सदस्यों का भव्य स्वागत विधायक प्रत्याशी नीरज कुमार कनौजिया और उनके कार्यकर्ताओं ने किया। उनके समर्थकों ने जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत किया हजारों की तादाद में कार मोटरसाइकिल और पैदल,हाथों में बीजेपी का झंडा लिए लोग दिखाई दिए। मिल्कीपुर विधायक प्रत्याशी के प्रबल दावेदार नीरज कुमार कनौजिया ने कहा कि जो काम बीजेपी सरकार के द्वारा कराया गया है जो जन विकास हो रहा है उसी को लेकर सरकार ने जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ किया है, भारतीय जनता पार्टी विधायक प्रत्याशी नीरज कुमार कनौजिया ने बताया भारतीय जनता पार्टी की यह यात्रा जनता के विश्वास की यात्रा का हैं,इस बार फिर हमारी पार्टी योगी सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगाएगी और यूपी की जनता का पूरा विश्वास है कि एक बार फिर यूपी में योगी सरकार बनेगी इस यात्रा का प्रथम उद्देश है कि यूपी में किसी भी वर्ग संप्रदाय और जनता का विश्वास इतना योगी सरकार पर हो चुका है कि वह योगी सरकार को बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी आज योगी सरकार ने गरीबों एवं असहायों को पक्का मकान रसोई गैस और करोना काल में राशन लोगों को दिया है जो आज भी घर घर में लोगों तक राशन पहुंच रहा है यूपी की जनता जानती है कि योगी सरकार के अलावा कोई भी सरकार इस तरह से शासन नहीं ला सकती कि जो आज माफिया भी उनके चंगुल में है और उन से डरती है जो जनता के लिए हितकर साबित हो रही है अपराध करने वालों के लिए अब कोई जगह जेल के अलावा नहीं है। इस जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत करने में पार्टी के लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी और योगी सरकार बनाने के लिए पूरा हौसला दिखायाऔर जनता के समर्थकों में काफी उत्साह दिखा।

