आगामी विधान सभा चुनाव में बसपा एक बार फिर बनायेगी पूर्ण बहुमत में सरकार – सतीश चन्द्र मिश्र

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र ने भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया।उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में आये दिन दोनों ही दल मिल कर दंगे कराते हैं।उन्होंने कहा कि अयोध्या के नाम पर हजारों करोड़ रुपए का बजट हर 3 महीने में निकल रहा है,लेकिन सड़कें आज भी टूटी हुई हैं।भाजपा ने भगवान के नाम पर वोट मांगने का काम किया है।बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य सतीश मिश्र पूर्व नियोजित कार्यक्रम के मुताबिक रविवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित डॉ. बद्री प्रसाद सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास आयोजित मंडल स्तरीय जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सुल्तानपुर से डॉ. डी एस मिश्रा, लम्भुआ से उदयराज वर्मा और अमेठी से रागीनी तिवारी को पार्टी का प्रत्याशी भी घोषित किया।जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार में सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का काम हुआ था और इस बार भी चाहे ब्राह्मण समाज हो या कोई अन्य समाज सभी ने मिलकर तय किया है कि जैसे 2007 में जनता ने बसपा की सरकार बनाई थी उसी तरह आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से बहुजन समाज पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 10 दिन में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जाएगी।सभी लोग जी जान से लग जाओ और आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि आगामी विधान सभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी तभी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा सफल होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या के नाम पर हजारों करोड़ रुपए का बजट हर 3 महीने में निकल रहा है और कहते हैं अयोध्या में हमने काम किया है, लेकिन सड़के आज भी टूटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भगवान के नाम पर वोट मांगने का काम किया है। कहा कि भाजपा ने तीन काले कानून लाकर जनता और किसानों को ठगा है।बैंकों को बेचने का काम भाजपा कर रही है।उन्होंने कहा कि सारे सरकारी प्रतिष्ठान पूंजीपतियों के हाथ बेचने का काम भाजपा सरकार कर रही है। बेरोजगारों पर लाठियां बरसाई जा रही है। ब्राह्मण समाज बुलडोजर से डरने वाला नहीं है। ब्राह्मण समाज से इतनी नाराजगी है कि की खुशी दुबे जो साढ़े 16 साल की थी उसे भी जेल मे डाल दिया। उसके पति का एनकाउंटर करा दिया गया। भाजपा के लोग सिर्फ धर्म के नाम पर ही राजनीति करते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार में मंत्री का जिक्र करते हुए कहा कि 4 किसानों को गाड़ी से कुचलकर मारने का काम किया है, लेकिन सरकार ने उन्हें नहीं हटाया।इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि जनता त्रस्त है और भाजपा के कारनामों से बौखलाई है। विधानसभा चुनाव में इसको समूल उखाड़ कर गंगा जी में डुबोने का काम करेगी। जनसभा को दर्जनों पूर्व मंत्री व बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संबोधित किया। जनसभा का संचालन मंडल कोआर्डिनेटर एवं मंडल प्रभारी पवन कुमार ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से बसपा नेता व रैली आयोजक करुणाकर पांडे, राम गोपाल कोरी,कृष्ण कुमार पासी, दिलीप कुमार विमल, कक्कू पासी, अमरनाथ शर्मा, योगेन्द्र गौतम, ओमप्रकाश यादव, हरीराम कोरी, चन्द्र कुमार कोरी, देवेन्द्र कुमार सहित तमाम पूर्व मंत्री एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *