वाराणसी में गतः दिवस आयोजित इंडो नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेडल जीत कर वापस लौटे जौनपुर के खिलाड़ियों को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है गतः दिवस जगह जगह सम्मान पाये इन खिलाड़ियों को गुरुवार को सदर जौनपुर के सांसद मांयनीय श्याम सिंह यादव ने अपने कार्यालय पर सम्मानित किया। मालूम हो कि उक्त प्रतियोगिता में पट्टी जमालापुर के आदित्य प्रताप सिंह व जमुआरी मुफ्तीगंज के निखिल राय गोल्ड मेडल, पिलखिनी गौराबादशाहपुर के श्रवण कुमार व जमुआरी मुफ्तीगंज के कार्तिकेय राय सिल्वर मेडल, कबिरुद्दीनपुर धर्मापुर के अनुराग यादव व इमलो पाण्डेयपट्टी के शिवम बिन्द ब्रोंज मेडल जीते।इन खिलाड़ियों के अलावा इनके कोच मैरा दखान गौराबादशाहपुर के संजय पाल को सांसद जी ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया। इस अवसर पर जौनपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह भी मौजूद रहे।

