अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या के बीकापुर में आयोजित होने जा रही है निषाद समाज की संकल्प दिवस के जरिये निषाद पार्टी समाज के लोगों को एकजुट कर ताकत का अहसास कराएगी। शहर के एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुये निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र मणि निषाद ने बताया कि निषाद पार्टी एनडीए का सहयोगी दल होने के नाते उत्तर प्रदेश में कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेगी और फिर से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया है कि बीकापुर में 13 जनवरी को आयोजित होने जा रही संकल्प दिवस में जुटने वाली जनसभा विधानसभा चुनाव की रूप रेखा तय कर देगी, उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी कितनी सीटों पर और कहां से कहां से चुनाव लड़ेगी इसका निर्णय भी बहुत जल्द हो जायेगा। उन्होंने बताया कि कहा जाता है कि महाराजा गुरु राज निषाद प्रभु राम के बालसखा थे, जिनका निनिहाल अयोध्या में है, और इसलिये अयोध्या जनपद में संकल्प दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि निषाद पार्टी हमेशा गरीबों, शोषितों के हक़ के लिये हमेशा लड़ता रहा है और आगे भी गरीबों व शोषितों के हक़ में संघर्ष करेगा। उन्होंने आशा जताई है कि एनडीए के सहयोगी दल के रूप में काम करते निषाद पार्टी उत्तर प्रदेश में 350 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।

