सपा सरकार बनने पर अयोध्या नगर निगम में कोई भी टैक्स अब मठ मंदिर एवं आमजन का नहीं लगेगा-सपा पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे

अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने प्रेसवार्ता कर भाजपा का जमकर हमला बोला है। कहा है कि गत 5 वर्षों में भाजपा ने केवल जुमला और झूठ बोला है। जनता को ठगने और छलने का काम किया है। जनहित का कोई काम नहीं किया है। अयोध्या को गड्ढे और कीचड़ में तब्दील कर दिया है। जितना भी यहां पर विकास हुआ है। वह सब सपा की देन है। उन्होंने कहा कि भाजपा जाने वाली हैं। सपा की सरकार आने वाली है। सपा सरकार बनने पर अयोध्या नगर निगम में कोई भी टैक्स अब मठ मंदिर व आमजन का नहीं लगेगा। किसानों को सिंचाई में बिजली मुफ्त मिलेगा। 300 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री। गरीबों को मिट्टी का तेल और चीनी प्रदान किया जाएगा। सब छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा। जितना भी सपा घोषणा करती है। वह सब करती हैं। भाजपा ने छात्रों को छला व ठगा है। कहा था लैपटॉप देने को व फ्री इंटरनेट देने को लेकिन दिया कुछ भी नहीं।
सपा प्रतयाशी पवन पांडे ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि 5 साल जनता ठगी और छली गई है। ना तो यहां कोई विकास हुआ और ना ही शिक्षा और स्वास्थ्य में ही कुछ सुधार हुआ। भाजपा केवल बहकावे और छलावे से सरकार चलाती रही। अब जनता सपा के साथ है। सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार 2022 में बनने जा रही हैं। और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। सपा नेता पवन पांडे ने कहा कि अयोध्या जनपद की पांचों विधानसभा पर सपा के प्रत्याशी विजई होंगे। समाजवादी पार्टी विकास और सर्वजन की पार्टी है, जो सभी वर्गो व धर्मों को लेकर साथ चलती है। आने वाला समय अब सपा का है।
इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव प्रवक्ता बलराम यादव नगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व मोहम्मद मीशम भाई आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *