अवध विवि व सम्बद्ध महाविद्यालयों 10 से 16 जनवरी तक संचालित होगे ऑनलाइन कक्षाएं

अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों को 10 जनवरी से 16 जनवरी तक भौतिक रूप से बन्द कर दिया है। इस अवधि में पठन-पाठन का कार्य ऑनलाइन संचालित होगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत उच्च शिक्षण संस्थानों को संचालित किए जाने के दिए गए दिशा-निर्देश के क्रम में विशेष सर्तकर्ता बरतने का निर्देश प्रदान किया गया है। इसी क्रम में कुलपति के आदेश के अनुपालन में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालय 10 जनवरी से 16 जनवरी, 2022 तक भौतिक रूप से बन्द रहेंगे। पठन-पाठन का कार्य ऑनलाइन संचालित होता रहेगा। इस अवधि में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाएं संचालित होती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *