अयोध्या। विधानसभा चुनाव को देखते हुए डीएम व एसएसपी ने विकास खंड और विद्यालय का जायजा लियाl दोनों अधिकारियों ने मिली खामियों पर नाराजगी जताकर इन्हें जल्द दूर कराने की हिदायत दीl विकास खण्ड सोहावल परिसर,प्राथमिक विद्यालय शेखर पुरा और उच्च माध्यमिक विद्यालय अरथर का औचक निरीक्षण किया। डीएम व एसएसपी ने शेखरपुरा स्कूल का चुनाव के मद्देनजर तैयारियों का निरीक्षण किया
डीएम व एसएसपी ने शेखरपुरा स्कूल का चुनाव के मद्देनजर तैयारियों का निरीक्षण किया
उपस्थित पंजिका के साथ-साथ साफ सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम नितीश कुमार ने मंगलवार को एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के साथ सोहावल के विकासखंड परिसर पहुंचे जिलाधिकारी ने कम्प्यूटर कक्ष, व्यायाम शाला, चौधरी चरण सिंह सभागार तथा उपस्थित पंजिका के साथ-साथ साफ सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में आवास योजना के पंजिका में लाभार्थी की फोटो एवं अन्य अभिलेखों में कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और त्रुटियों को यथाशीघ्र दूर करने की हिदायत दी। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि विकासखण्ड परिसर में सभी एडीओ समय से कार्यालय में उपस्थित हो तथा आम जन की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही दस्तावेजों का रख रखाव सही तरीके से किया जाय। लोगों से भयमुक्त होकर मतदान की अपील की
विकास खण्ड परिसर का निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शेखपुर जाफर और उच्च माध्यमिक विद्यालय अरथर के साथ अन्य क्षेत्र का निरीक्षण किया।बताया गया कि जिलाधिकारी ने क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने लोगों से वार्ता करते हुये आगामी चुनाव के मद्देनजर किसी भी किस्म की असमाजिक तत्वों व गतिविधियों का जायजा लिया और लोगों को भयमुक्त होकर आगामी 27 फरवरी मतदान दिवस के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सोहावल अनुराग प्रसाद, खण्ड विकास अधिकारीआदि मौजूद रहे।

