राम नगरी में 73वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किए गए पुलिसकर्मी

अयोध्या संवाददाता  सुरेंद्र कुमार। अयोध्या रामनगरी में 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद की पुलिस लाइन में शान से तिरंगा लहराया गया। मंडलायुक्त नवदीप रिनवा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी । पुलिस की टोलियों ने परेड के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । परेड में पुलिस की टीम,एनडीआरएफ, फायर टीम, डॉग स्क्वायड, अग्निशमन की टीम, और यातायात की टीमो ने झांकियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया । इसके पश्चात कई स्कूलों के नन्हे मुन्ने बच्चो ने नृत्य और नाटक के माध्यम से देश के वीर सपूतों को याद किया और लोगो का दिल जीत लिया । नृत्य का मुख्य आकर्षण मूक बधिर बच्चे रहे जिन्होंने अपनी कला से मुख्य अतिथियों का मनोरंजन किया। ध्वजारोहण के पश्चात पुलिस लाईन में उपस्थिति जिला जज वीर नायक सिंह, मंडलायुक्त नवदीप रिंनवा, आईजी कविन्द्र प्रताप सिंह, डीएम नीतीश कुमार तथा एसएसपी शैलेश पाण्डेय समेत तमाम प्रशासनिक व पुलिस अफसरों ने पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड पहुंचकर तिरंगे को सलामी दी । समस्त कार्यक्रमों के समापन के बाद पुरुस्कार वितरण का कार्यक्रम किया गया । जिसमें जनपद के एसपी सिटी विजय पाल सिंह को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा सम्मान प्रशंसा चिन्ह समेत कई अफसरों व कर्मचारियों की हौसला अफजाई में प्रशंसा पत्र और चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समाज में अच्छे कार्य कर रहे समाज सेवकों और सरयू नदी से हजारों लोगों की जान बचा चुके गोताखोरों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया और पुलिस स्वाट टीम के विभाग में तैनात पुलिसकर्मी अमित तिवारी, जितेंद्र, आदि लोगों को सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन में सभी कार्यक्रमों की सुन्दर प्रस्तुति व कोविड नियमों के अनुरूप व्यवस्था कराए जाने हेतु अयोध्या जनपद की रिजर्व पुलिस लाईन के प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) बृजेन्द्र कुमार सिंह की सभी अधिकारियों व आगंतुक मेहमानों ने प्रशंशा की। मंडलायुक्त नवदीप रनवा ने कहा कि आज का दिन देश के गौरव का दिन है जब हम गणतंत्र दिवस मनाने के लिए इकट्ठा हुए है परेड और कार्यक्रमों को देखकर मन प्रफुल्लित हो गया सभी पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों का बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं इनकी मेहनत से आज का कार्यक्रम हुआ है ।आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक दिन जनपद की पुलिस और स्कूली बच्चों ने और ऐतिहासिक बनाया और बलिदान दिए गए शहीदों की याद दिलायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *