अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता)जिले के इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाराताजपुर पूरे भांट मे एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पर सीओ मिल्कीपुर कोतवाल इनायत नगर ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।और शव का पंचनामा करके शव बिच्छेदन के लिए भेज दिया है।इस संबंध मे कोतवाल इनायतनगर अमरजीत सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत पाराताजपुर के पूरे भाँँट निवासी पवन कुमार पुत्र बजरंग उम्र लगभग 40 वर्ष कल देर रात शराब के नशे में घर पहुंचा था। और छप्पर में जमीन पर पाले गए पुआल पर सो गया था। सुबह घर वालों ने जब देखा तो वह मृत पड़ा था।वहीं चौकी प्रभारी हैरिग्टनगंज यशवंत द्विवेदी ने बताया कि मृतक भयंकर शराबी था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पवन कुमार नशे का आदी था। और शुक्रवार को देर रात वह नशे मे ही घर पहुंचा था।और एक छप्पर मे सो गया था। सुबह जब देर तक नहीं उठा तो घरवालों ने जाकर देखा तो मृत पडा था। जिसकी सूचना पाते ही क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर राकेश श्रीवास्तव, इनायत नगर कोतवाल अमरजीत सिंह एवं हैरिग्टनगंज चौकी प्रभारी यशवंत द्विवेदी ने घटना स्थल पर पहुंच कर तहकीकात की। कोतवाल श्री सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।मामले की पुलिस जांच कर रही है।

