बीएड टीईटी 2011 चयनित बेरोजगार एसोसिएशन ने समाजवादी पार्टी को दिया समर्थन

अयोध्या।(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता) बीएड टीईटी 2011 चयनित बेरोजगार एसोसिएशन ने समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन दिया। दर्जनों की संख्या में सपा कार्यालय पहुंचकर बेरोजगारों ने पूर्व राज्यमंत्री व अयोध्या विधानसभा से सपा प्रत्याशी पवन पांडे को समर्थन पत्र सौपा।इस मौके बेरोजगार एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि सपा की पूर्व सरकार में 73825 पदों के लिए प्राथमिक शिक्षक भर्ती में 2012 के आवेदक रहे।प्रति व्यक्ति आवेदन शुल्क 600 रुपये के हिसाब से 30 हज़ार रुपये से अधिक लगभग 290 करोड रुपए सरकार के खाते में जमा है,जो मामला कोर्ट में है।जिसे कोर्ट ने भर्ती को सही ठहराया।पूर्व में सरकार सदन में विज्ञापन पर भर्ती की बात कर चुकी है।2017 में कोर्ट का फाइनल आदेश आया।अभ्यर्थियों से भाजपा ने झूठे वादे किये।जो 10 सालों से संघर्ष कर रहे है।अब सपा को समर्थन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *