बसपा प्रत्याशी राम सागर वर्मा ने  गोसाईगंज नगर में डोर टू डोर जनसंपर्क कर मांगे रहे वोट

अयोध्या।(अमित कुमार मणि त्रिपाठी बीकापुर तहसील संवाददाता)बसपा प्रत्याशी राम सागर वर्मा ने गोसाईगंज नगर पंचायत कस्बे सहित अंकारीपुर पकरेला बंधनपुर रेवरी आदि कई गांव में जनसंपर्क करते हुए लोगों से 28 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।इस मौके पर  सैकड़ो लोगों को नुक्कड़ सभा में सम्बोधित करते हुए बसपा प्रत्याशी राम सागर वर्मा ने अपने पक्ष में वोट देकर बसपा सुप्रीमो बहन कु मायावती को सूबे की पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। साथ ही उनके साथ सैकड़ों की संख्या में नगर व बसपा कार्यकर्ता सहित डोर टू डोर जनसम्पर्क कर वोट देने का आह्वान लोगों से किया। साथ ही उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। इस अवसर बसपा नेता दिलीप कुमार विमल अनिल जायसवाल सोनू जयसवाल गणेश कुमार गुप्ता अजय कुमार गुप्ता बृजेश सिंह रतीराम वर्मा अजय कुमार वर्मा दिलीप कुमार गिरीश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग डोर टू डोर नगर में लोगों से मत देने की अपील कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *