घोषणा पत्र अर्थव्यवस्था को नंबर वन बनाने का संकल्प पत्र है: पुष्पराज सिंह

जौनपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जन कल्याण संकल्प पत्र के रुप मे जारी किया। भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले गृह अमित शाह लखनऊ पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में घोषणा पत्र को जारी किया। घोषणा पत्र जारी होते ही चुनावी सरगर्मियां काफी तेज हो गयी हैं।भाजपा ज़िलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने पार्टी द्वारा जारी घोषणा पत्र को मीडिया को बताया कि यह घोषणा पत्र नही बल्कि संकल्प पत्र है। प्रदेश को भयमुक्त, ग़रीबों की सेवा, विकास की गति को प्रदेश में और तेज करने का, सबका साथ सबके विकास, युवाओं को रोज़गार, महिलाओं को सुरक्षा, आधुनिक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं से युक्त मेडिकल कालेज बनाने का, बहन-बेटियों से लव जिहाद करने वालों को कम से कम 10 साल की सजा दिलाने और प्रदेश के हित के लिए इसमे संकल्प लिए गये हैं। उन्होने कहा जो संकल्प भारतीय जनता पार्टी लेती है उसे पूरा भी करके दिखाती है। यह आप सभी ने पिछले पाँच सालों में देखा भी है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद व लोगों के अपार स्नेह से भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से प्रदेश में पुनः सरकार बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *