पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

खेतासराय
पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपितों को गुरुवार की सुबह क्षेत्र के कलापुर मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों का चालान न्यायालय भेज दिया है।
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय के अनुसार गिरफ्तार किये गये वांछित कृष्ण कुमार यादव ग्राम शेरापट्टी थाना खुटहन और गुड्डू यादव ग्राम रसूलपुर थाना खुटहन के निवासी हैं। कृष्ण कुमार के विरुद्ध खेतासराय और बदलापुर थाने में गोवध निवारण अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं गुड्डू के विरुद्ध स्थानीय थाने में पशु क्रूरता समेत हत्या का प्रयास के मुकदमे दर्ज हैं। दोनों बदमाश गैंगस्टर एक्ट के वांछित चल रहे थे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा हेड कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल दिनेश सरोज, अमरनाथ यादव, संदीप कुमार यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *