अयोध्या। (सरवन कुमार नगर संवाददाता)जिले के
कोतवाली अयोध्या अंतर्गत चौकी रानो पाली क्षेत्र के पुलिस बूथ नंबर 4 के निकट रोड क्रॉस कर रहे वृद्ध को बाइक ने मार दी।जिसे उसके परिजनो द्वारा ट्रामा सेंटर ले जाते समय रुदौली में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजित राम पुत्र मनबोध आयु 55 वर्ष निवासी राव न दिल्ली थाना अहिरौली जनपद अंबेडकरनगर बीते बृहस्पतिवार की शाम लगभग 7:00 बजे अपने पैतृक आवास से घर का सामान पिकअप द्वारा जनपद उन्नाव अपने मकान को ले जा रहा था।बूथ नंबर चार के निकट पिकअप से उतर कर चाय पीने चला गया चाय पी कर लौटते वक्त रोड क्रास करने पर तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।घायल को तत्काल राजकीय श्री राम चिकित्सालय अयोध्या ले जाया गया जहां से चिकित्सकों द्वारा जिला चिकित्सालय रिफर किया गया हालत गंभीर देखते हुए रात में ही इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे चिकित्सक द्वारा ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रिफर किया गया।मृतक के पुत्र अनिरुद्ध कुमार द्वारा ट्रामा सेंटर ले जाया जा रहा था कि रुदौली के निकट घायल राजित राम ने दम तोड़ दिया।

