अयोध्या।(डा.आलोक श्रीवास्तव अयोध्या संवाददाता)
जनपद के तहसील रुदौली अंतर्गत ग्राम सभा डीह नौगवां में पवन कुमार सिंह के दरवाजे पर न्याय पंचायत स्तरीय जन चौपाल अयोजिय की गयी।जहां योगी जी के नेतृत्व में चलाये जा रहे जन आशीर्वाद एवं जन सम्पर्क अभियान के अंतर्गत ग्राम चौपाल लगाकर अयोध्या से भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने लोगों की जन समस्याएं सुनी औऱ रुदौली विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार रामचंद्र यादव के जन समर्थन में पुनः जिताकर भाजपा को पूर्ण बहुमत से पुनः सरकार बनाने की अपील की ।जहां क्षेत्र की प्रतिष्ठित देवतुल्य जनता जनार्दन और कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे। वहीं लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को सांसद लल्लू सिंह से अवगत कराया । वहीं क्षेत्र की जनता ने विगिनिया घाट पर निर्माणाधीन पुल के लिए सासंद लल्लू सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया और बताया की इस पुल के निर्माण से जनता को बाराबंकी और लखनऊ जाने के लिए 25 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी और व्यावसायिक एवम शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रगति होगी
इस मौके पर शिवानंद मिश्रा, शिव गोविंद पांडये, राज लल्लन सिंह कोटेदार , पवन सिंह पूर्व प्रधान हंसराजपुर, सरस चंद तिवारी, पुदयी सिंह , ,दिनेश प्रताप सिंह ,मास्टर राम प्रकास श्रीवास्तव, साहब सरन साहू ,सुरेश सिंह ,राम भुल्लन सिंह ,गजेंद्र प्रताप सिंह ,अमित सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

