जिले भर के स्कूलों में बच्चों ने निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

अयोध्या।(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।जो शहर के कनौसा कान्वेंट इंटर कॉलेज में आयोजन हुआ।इस मौके पर  रंगोली के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया।वही छात्राओं ने मतदान से संबंधित रंगोली बनाई।इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी नीतीश कुमार कनौसा कानवेंट इंटर कॉलेज पहुँचकर छात्राओं को  पुरस्कृत किया।वही उन्होने सभी को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई।वही जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील किया कि सभी मतदाता जाति धर्म से उठकर मतदान करके एक स्वच्छ सरकार चुने।वही इसी कड़ी में जिले के बीकापुर नगर के भारती इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने एक किलोमीटर से अधिक बड़ी रैली निकाल कर मतदाताओ को मतदान करने का संदेश दिया।इस मौके पर शिक्षक व अन्य कर्मचारी व सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *