भाजपा प्रत्याशी आशुतोष टंडन ने अधिवक्ताओं के साथ की बैठक

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ पूर्व के प्रत्याशी आशुतोष टंडन गोपाल जी ने क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में तमाम मतदाताओं से मुलाकात की तथा लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक के अलावा सूर्योदय नगर में विंध्यवासिनी गेस्ट हाउस में एडवोकेट श्याम बहादुर सिंह एवम् पंकज सिंह के संयुक्त संयोजन में अधिवक्ताओं की बैठक में भाग लिया। अधिवक्ताओं की इस बैठक में मुख्य रूप से आनंद मणि त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष अवध बार एसोसिएशन, कुलदीप पति त्रिपाठी अपर महाधिवक्ता हाई कोर्ट लखनऊ सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *