ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। श्री महावीर प्रसाद महिला महाविद्यालय, सूर्यनगर, राजाजीपुरम, लखनऊ के प्रांगण में संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रकृति से संयुक्त’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही नवागंतुकों का स्वागत एवं उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों की बिदाई की गई। महाविद्यालय के प्रबन्धक अवधेश सिंह द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। प्राचार्या डॉ विजया रानी वर्मा के नेतृत्व में कायक्रम का शुभारम्भ किया गया।
‘प्रकृति से संयुक्त कार्यक्रम का थीम स्वच्छ एवं पर्यावरण हितैषी वातावरण का निर्माण करना है। इस परिवेश के माध्यम से लोगों तक यह संदेश पहुँचाना है कि हम अपने वातावरण को स्वच्छ एवं हरियाली युक्त रखें। सर्वप्रथम सरस्वती वंदना के साथ नव वर्ष का शुभारंभ किया गया महाविद्यालय के प्रबंधक श्री अवधेश सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को संकल्प लेने को कहा कि लक्ष्य निर्धारित करें और चुनौती का सामना करते हुए कर्म करें।
‘प्रकृति से संयुक्त’ में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा शिक्षा से संबंधित एक लधु नाटिका प्रस्तुत की गई जिसका उद्देश्य शिक्षक एवं अभिभावक की शिक्षा में सहभागिता को दर्शाता है। इसके साथ ही अन्य गीत-संगीत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गये।
शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कई शिक्षकों को विभिन्न क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।
सुश्री शालिनी पाण्डेय एवं विजय कुमार मिश्रा ने शानदार मंच संचालन से उपस्थित सभी दर्शको को मंच-मुग्ध कर दिया।
शिक्षकगण में डा० शिवाकान्त श्रीवास्तव, श्रीमती जसप्रीत कौर, श्रीमती मनीषा पाण्डेय, डॉ मंजेश कुमार श्रीमती अंजू सिंह, सूश्री शालिनी सिंह, श्रीमती पूजा त्रिपाठी, डा० माधव कुमार राय, अभिषेक वर्मा, जितेन्द्र कु० मंडल, सुश्री वैशाली देवल, श्रीमती ज्योति शर्मा, श्रीमती एकता सिन्हा, सुश्री शिल्पी विश्वकर्मा साथ ही कार्यालय कर्मचारी कमलेश कुमार, सुधीर त्रिपाठी, हर्षित कुमार इत्यादि की उपस्थिति सराहनीय रही।

