आर एल पाण्डेय
गोण्डा
लोक जन शक्ति पार्टी से विधानसभा क्षेत्र गोण्डा सदर के प्रत्याशी डॉ0 कल्पराम त्रिपाठी ने ग्रामीण क्षेत्र सुभागपुर,चोरसिहा, कडवलिया, निगवा , रमवापुर अंदुपुर, सालपुर, रानीजोत, बभनी ,सतईपुरवा में लोगो से जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं जागरूक करने के साथ चुनाव में सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने दलित बस्तियों में दावा किया कि स्वर्गीय राम विलास पासवान गरीब असहाय मजदूरों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनाव में विपक्षी भाजपा, सपा के प्रत्याशीगण मतदाताओं को ब्राह्मण ठाकुर यादव व मुस्लिम वर्ग में मतदाताओं को बांट कर समाज में खाई बढ़ा रहे है। लोजपा जाति पांति की राजनीति से हटकर समाज मे हिन्दू मुस्लिम सबके विकास के लिए समर्पित पार्टी है। भाईचारे के बिना लोकतंत्र अधूरा है। प्रत्याशी के साथ चल रही लोजपा के प्रदेशीय नेता शांति देवी एवं अन्य कार्यकर्ताओं की टीम महिलाओं व युवाओं को लोजपा के पक्ष में मतदान करने आह्वान किया और सघर्षशील एवं जनता के लिए समर्पित प्रत्यासी डॉ0 कल्पराम त्रिपाठी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि श्री त्रिपाठी दलितों के सच्चे हितैषी हैं और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा हृदय सम्राट चिराग पासवान के हाथों को मजबूत बनाने के लिए चुनाव मैदान में आकर जमीनी स्तर से दलितों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।

