तत्काल मौके पर पहुंचती है एंबुलेंस

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदरनगर आलमबाग के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि 108 नंबर पर कॉल किया गया तत्काल इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अनिल कुमार तिवारी पायलट अरुण गाड़ी संख्या यूपी 32 बीजी 9017 के साथ तत्काल वीआईपी रोड पर कांशी राम स्मारक के पास पहुंचे और घटनास्थल से घायलों को तत्काल लाकर लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया । बताया गया है कि वीआईपी रोड कांशी राम स्मारक के पास ऑटो और मारुति में टक्कर हुई थी जिसमें 22 वर्षीय प्रीति शर्मा समेत कई लोग घायल हो गए थे, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अनिल कुमार तिवारी ने लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *