थाना रामपुर पुलिस / एफएसटी टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कुल 58,500 रूपया किया गया बरामद

श्री अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रामपुर ओमनारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 03/03/2022 समय 00.45 AM बजे बरसठी तिराहा पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग के दौरान हमराह पुलिस बल के सहयोग से संदिग्ध व्यक्ति सुभाष चन्द्र पुत्र रामकिशुन निवासी नोनरा थाना सुरेरी जनपद जौनपुर के पास से कुल 58,500/- रूपया (कुल अठावन हजार पाँच सौ रूपया), 500 रूपया के 117 नोट बरामद किया गया । एफएसटी टीम मजिस्ट्रेट श्री सुनील कुमार यादव को अवगत कराया गया, एफएसटी टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये उक्त संदिग्ध धन को जब्त किया गया ।
जब्त धन का विवरण-
1. कुल 58,500/- रूपया (कुल अठावन हजार पाँच सौ रूपया), 500 रूपये के 117 नोट ।
बरामदगी टीम-
1. थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
2. का0 आकाश चौहान थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
3. का0 राहुल गुप्ता थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
4. आ0चा0 शशिकान्त तिवारी थाना रामपुर जौनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *