ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। राजधानी के सीतापुर रोड स्थित प्रभात पुरम में श्रीमद् भागवत कथा का समापन एवं विशाल भंडारा तुलसी युवा विकास समिति एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी परिवार के द्वारा व्यासपीठ पर मंचासीन नैमिषारण्य कथावाचक पंडित पुनीत शास्त्री की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। नवनियुक्त राष्ट्रीय युवा वाहिनी पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र देकर सभी को गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने संकेत वर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, अमित शुक्ला प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश मुकेश मिश्रा सचिन तिवारी जिला अध्यक्ष लखनऊ प्रशांत शुक्ला जिला संयोजक सीतापुर सौरभ सिंह मनीष कुमार सिंह, राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंखनाद के स्थानीय संपादक आर एल पाण्डेय सहित तमाम संपादक वरिष्ठ पत्रकार विशेष संवाददाता ब्यूरो चीफ पत्रकार एवं समाजसेवी सम्मानित किए गए। राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंखनाद के संपादक हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने कहा कि नौ वर्ष से भोलेनाथ की कृपा से निरंतर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन महाशिवरात्रि के मौके पर हो रहा है।

