कहीं झंडा को लेकर झड़प तो कहीं अराजकता फैलाने पर अर्धसैनिक बलों द्वारा हुई कार्रवाई

मतदान को लेकर लोगों में नहीं दिखा उत्साह रुक रुक कर शाम तक आते रहे मतदाता

देश की उपासना न्यूज़

पत्रकार धनन्जय विश्वकर्मा

जौनपुर/शाहगंज

विधानसभा चुनाव 2022 मे लोगों का उत्साह नहीं देखने को मिला, कई मतदान केंद्रों पर तो लंबी लाइन ही नहीं लग सकी,तो कई पोलिंग बूथ पर मतदाताओं का  पर आने का सिलसिला शाम तक जारी रहा। कहीं पार्टी के झंडा तो कहीं अराजकता फैलाने पर अर्ध सैनिकों द्वारा लोगों को खदेड़ कर पोलिंग बूथ से दूर भगाया गया।

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर लगातार कई समिति तथा कई संस्थान मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया लेकिन आज के विधानसभा चुनाव को देख कर ऐसा लगा कि मतदाता जागरूकता अभियान पहल पूरी तरीके से विफल हो गया।
बड़ी-बड़ी समितियां ने कहीं वाद विवाद प्रतियोगिता ,मेहंदी प्रतियोगिता जैसे विभिन्न तरीके अपनाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया इसके बाद भी जौनपुर में विधानसभा चुनाव में मतदाताओं का प्रतिशत अधिक बढ़ोतरी देखने को नहीं मिला।

ग्राम पंचायत काफरपूर प्राथमिक विद्यालय पर दोपहर दो पार्टी के समर्थकों में झंडा को लेकर झड़प हो गया इस बीच ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों पार्टी के समर्थकों को शांत करा दिया इतना ही नहीं ग्राम पंचायत मनवल में पोलिंग बूथ के पास शरारती तत्वों द्वारा अराजकता फैलाने पर मौके पर तैनात अर्धसैनिक बल ने कार्रवाई करते हुए कईयों को खदेड़ कर पोलिंग बूथ से दूर भगा दिया और किसी तरीके से विधानसभा चुनाव संपन्न कराया, वहीं ग्राम पंचायत जपटापुर बड़ऊर, लपरी,कोठवार समेत कई ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा चुनाव कराया गया।

विधानसभा चुनाव में नहीं काम आया मतदाता जागरूकता अभियान

विधानसभा चुनाव को लेकर जहां पार्टियां जनसंपर्क कर रही थी तो दूसरी तरफ लगातार समितियों द्वारा अभियान चलाकर घर-घर जाकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान में भाग लेने के लिए जागरूक किया जा रहा था कहीं नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम तो कहीं बाइक रैली निकालकर तो कहीं नारे लगाकर लोगों को मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए संदेश दिया गया। लेकिन विधानसभा चुनाव के दिन कोई भी अभियान काम नहीं आया मतदाताओं में चुनाव को लेकर उत्साह देखने को नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *