गोला गोरखपुर।
गोला थाना क्षेत्र के पकवा पुलिया के पास कॉलेज से लौट रहे शिक्षक पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए। आस-पास के लोग जुटे तो बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल मे जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार बड़हलगंज थाना क्षेत्र के टाड़ा गाँव के मृत्युन्जय कुमार त्रिपाठी गोला मे आवास बनवाकर रहते है। वे बेलघाट मे पंडित हरिसहाय पीजी कालेज मे शिक्षक है सोमवार को वह कालेज से लौट रहे थे। शाम सवा चार बजे जैसे ही उक्त गांव के पुलिया के पास पहुँचे तो बाइक पर सवार छह की संख्या मे बदमासो ने उन पर लाठी डंडे से वार कर दिया जिससे वे बाइक से गिर गए और शरीर के कई हिस्सो मे गंभीर चोट लग गई।
इसी दौरान शिक्षक अपनी जान बचाने के लिए भागना चाहे तो बदमाशों ने असलहा निकाल लिया। इसी दौरान वहा आसपास के लोग जुटे तो बदमाश फरार हो गए। शिक्षक ने बताया कि गांव मे काफी पुराना जमीनी विवाद चलता है। कई बार वे लोग हमे धमकी भी दे चुके है वे लोग मुझे जान से मारना चाहते है। इस संबंध में पूछे जाने पर गोला कोतवाल राहुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। नियमानुसार कार्यवाही कि जा रही है।

