नहर में मिला शव चार दिन पहले कूदी थी महिला, पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मिल्कीपुर-अयोध्या। 4 दिन पूर्व मवई थाना क्षेत्र से शारदा सहायक नहर में कूदी विवाहिता का शव आज सुबह नहर में पड़ा मिला । खंडासा थाना क्षेत्र के इछोई गांव के पास नहर में ग्रामीणों को पेड़ से युवती की लाश फंसी दिखी । सूचना पर पहुंची खंडासा पुलिस ने शव को बाहर निकलवाते हुए पंचायत नामा भरा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राप्त सूचना के अनुसार मवई थाना क्षेत्र के नूर अलीपुर पूरे नेवरा गांव निवासी विवाहिता सुनीता पुत्री सुरेश रावत (25) ने बीते शुक्रवार को शारदा सहायक नहर में कूद गई थी। विवाहिता के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मवाई प्रभारी निरीक्षक नीरज सिहं ने सक्रियता दिखाते हुए एसडीआरएफ के जवानों को बुलाकर नहर में विवाहिता की खोज करवाने लगे लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने इछोई गांव के पास नहर में गिरे एक पेड़ में विवाहिता की लाश फंसी हुई थी।
ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष खंडासा को जानकारी दी । ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को नहर से बाहर निकलवाया तथा पंचनामा भरा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना मवई नीरज सिंह का कहना है कि विवाहिता के परिजनों का कहना है कि, मानसिक रूप से विवाहिता विक्षिप्त थी । जिसका इलाज काफी लंबे समय से चल रहा था। किसी प्रकार की कोई तहरीर अभी तक नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *