ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। आइसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल केंद्र लखनऊ में “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के उपलक्ष पर महिला सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह विशेष आयोजन “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” की थीम 2022, “जेंडर इक्वैलिटी फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो” पर आधारित रहा।
जिसमें आइसेक्ट पीएमकेके लखनऊ की सभी महिला छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आइसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल केंद्र लखनऊ के शाखा प्रमुख आशुतोष कुमार एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा अनेकों प्रस्तुतियां भी दी गयीं।

