भाजपा के पक्ष में मतदान करना बाबर अली को पड़ा महंगा, विपक्षियों ने किया हमला। आई सी यू मे भर्ती

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। थानाध्यक्ष को दी तहरीर में फातिमा खातून पत्नी बाबर अली ग्रा० कठघरही पो0 टेकुआटार थाना रामकोला जनपद कुशीनगर ने कहा है कि मेरे पति बाबर अली बिगत विधानसभा के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री पंचानन पाठक (पीएनपाठक) जी के साथ प्रचार प्रसार किए तथा भाजपा के पक्ष में अपना वोट दिए भाजपा प्रत्याशी पंचानन पाठक के जीत पर मेरे पति ने खुब पटाखे फोडे तथा मिठाईयां बाटे जो हमारे समाज को लोगो को अच्छा नहीं लग रहा था और इसका बदला लेने के फिराक में थे उसी दौरान दिनांक 20.03.2022 को मौका का फायदा उठाकर जब मेरे पति घर पर थे। अजिमुल्लाह पुत्र स्व० हवलदार, आरिफ पुत्र अजिमुल्लाह, सलमा पत्नी छोटेलाल, ताहिद पुत्र ईशा सहित अपने लाठी डण्डा और टांगी लेकर आए और मेरे पति पर हमला बोल दिए मेरे पति किसी तरह जान बचाकर घर मे भागे और छत पर चढ़ गये। ईट पत्थर चलाकर मारने लगे और घर में घुसकर छत पर सभी लोग चढकर मेरे पति
को बुरी तरह मारे पीटे और छत से निचे फेक दिए तथा योगी मोदी मुर्दाबाद करते हुए नीचे उतर गये। मेरे पति को गम्भीर चोटे आयी है और उनको एम्बुलेंस से बेहोशी हालत मे रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया जहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल पडरौना रेफर कर दिए जिले के डाक्टरो ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिये तथा मेडिकल कालेज के डाक्टरो ने SGPGI लखनऊ रेफर कर दिया। मेरे पति की हालत बहुत ही खराब है और वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे है। अतः आप श्रीमान जी से निवेदन है कि उपरोक्त दोषियो पर कठोर से कठोर कार्यवाही करने की कृपा करे। प्रार्थिनी फातिमा खातून पत्नी बाबर अली ग्रा० कठघरही पो० टेकुआटार थाना रामकोला, कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *