
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के शिक्षासंकाय के शिक्षाशास्त्र विभाग में दिनांक 23/3/ 2022 को वर्चुअल मीट के माध्यम से शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में विभाग के छात्रों के अभिभावकों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का प्रारंभ कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर संगीता चौहान द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन करके किया गया।
डॉक्टर संगीता चौहान ने बताया की शिक्षक अभिभावक बैठक किसी संस्था के विकास एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का एक उपयुक्त मार्ग प्रशस्त करता है, जिसके माध्यम से समाज और संस्था दोनों के मध्य आत्मीय संबंध बना रहता है।
कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय सिंह की प्रेरणा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के संरक्षक शिक्षासंकाय शिक्षाशास्त्र विभाग के संकाय अध्यक्ष व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर हरिशंकर सिंह ने कहा की शिक्षक अभिभावक बैठक सूचना का एक ऐसा स्रोत है, जिसमें अभिभावक अपने बच्चों के प्रदर्शन की जानकारी प्राप्त करते हैं, और शिक्षक _ अभिभावक मिलकर उनके भविष्य की नई रूपरेखा का उत्तम मार्ग तैयार करते हैं।
इस कार्यक्रम का समापन डॉ राजेश एक्का द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करके किया गया।
इस शुभ अवसर पर प्रोफेसर हरिशंकर सिंह, डॉक्टर राज शरन शाही, डॉक्टर बुद्धि सागर गुप्ता,डॉक्टर लालिमा त्रिपाठी, डॉक्टर सुभाष मिश्रा, डॉक्टर विवेकनाथ त्रिपाठी इत्यादि सम्मानित लोग मौजूद रहे।

