
श्री अजय साहनी , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रामपुर ओमनारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण/ एण्टी रोमियों अभियान के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान धनुहाँ तिराहा रामपुर में एक संदिग्ध व्यक्ति जो आने जाने वाली महिलाओं पर फब्तिया कस रहा था को आवश्यक पुलिस बल का प्रयोग करते हुये पकड़ लिया गया । पकड़े गये अभियुक्त अभियुक्त संतोष कुमार सेठ पुत्र रामजी सेठ निवासी आशानन्दपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 43/22 धारा 294 भादवि पंजीकृत किया गया ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 43/22 धारा 294 भादवि थाना रामपुर जौनपुर।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. संतोष कुमार सेठ पुत्र रामजी सेठ निवासी आशानन्दपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
गिरफ्तारी टीम-
1. थानाध्यक्ष श्री ओमनारायण सिंह थाना रामपुर जौनपुर ।
2. उ0नि0 श्री राघवेन्द्र बहादुर सिंह थाना रामपुर जौनपुर ।
3. का0 राहुल गुप्ता, का0 शिवम पाण्डेय, का0 अंकित शुक्ला, म0का0 अंकिता सिंह थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।

