रामपुर कटाहित से घुमन्तु पशु पहुचे सहनी गौशाला
मछलीशहर—-विकास खण्ड के रामपुर कटाहित गाव में किसान की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले जानवरों को ग्रामीणों के सहयोग से पिक अप में लादकर सहनी गौशाला में ग्राम पंचायत सचिव ने पहुचा दिया है।अमर उजाला ने रविवार के अंक में खबर को प्रमुखता से छापा था।
उक्त गाव में घूमने वाले जानवरो से किसान परेशान थे।रातभर जागकर अपनी फसल की रखवाली करते थे।इस बावत बी डी ओ से शिकायत की गई थी। मामले में महज खानापूर्ति कर दी गई थी।ग्रामीणों की समस्या को अमर उजाला ने रविवार को अपने अंक में प्रकाशित किया तो प्रशासन हरकत में आया और खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन के निर्देश पर ग्राम पंचायत सचिव गाव में पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से जानवरों को पिक अप में लादकर
सहनी गौशालाओं में पहुचा दिया है।जानवरों के गौशाला में जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

