अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या) जिले के कोतवाली नगर के देवकाली तिराहा पर स्थित देश की उपासना हिंदी समाचार पत्र कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस मौके पर देश की उपासना हिंदी समाचार पत्र से जुड़े सभी पत्रकार व आसपास के अन्य लोग शामिल हुए।
इस मौके पर सबसे पहले भारत माता व ज्ञान की देवी सरस्वती माता के चित्र पर देश की उपासना हिंदी समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ अयोध्या राजेश श्रीवास्तव, नगर संवाददाता व डीकेयू यूट्यूब ब्यूरो चीफ सुरेंद्र कुमार,नगर संवाददाता सरवन कुमार,अयोध्या संवाददाता डॉ आलोक श्रीवास्तव,जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी,बीकापुर संवाददाता अमित कुमार मणि त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर इस समारोह का शुभारंभ किया।इस मौके पर वहां पर उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई भी दिया और वही इसी कड़ी में देश की उपासना हिंदी समाचार पत्र के संपादक जी के दिशा निर्देश पर एक बैठक हुई।इस बैठक में मुख्य रूप से देश की उपासना समाचार पत्र को जिले में किस तरीके से और भी प्रचार प्रसार किया जाए इसके बारे में सभी सम्मानित पत्रकारों ने अपने अपने विचारों को व्यक्त किया।इस मौके पर सभी पत्रकारों ने एक राय में आपसी सहमत बनाई कि देश की उपासना हिंदी समाचार पत्र को अयोध्या जनपद में किस तरीके से और भी अधिक से अधिक संख्या में पाठकों तक पहुंचाया जाए।इसके बारे में भी विचार विमर्श हुआ। इस मौके पर यह भी निर्णय लिया गया कि देश की उपासना हिंदी समाचार पत्र में जो भी खबर हो तथ्यपरक हो सत्यता से परिपूर्ण हो और इसके साथ ही साथ अधिक से अधिक खबरें जो हो वह जनता की समस्याओं से जुड़ी हो।क्योंकि अखबार ही एक ऐसा माध्यम है जो जनता व सरकार के बीच का आईना होता है।क्योंकि अखबार के माध्यम से ही सरकार की भी कितनी योजनाएं चलाई जाती हैं या सरकार की जो मंसा होती है वह जनता तक पहुंचती है और अखबार के माध्यम से ही जनता की जो समस्याएं होती हैं वह सरकार तक पहुंच जाती है।इसीलिए समाचार पत्र को समाज का दर्पण भी कहा जाता है। इसलिए इस बैठक में यहां पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने यह निर्णय लिया कि अखबार में जो भी समाचार जाएंगे वह वह सत्य सत्य पूर्ण और जन समस्याओं से जुड़े रहेंगे।इस मौके पर देश की उपासना हिंदी समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ अयोध्या राजेश श्रीवास्तव, देश की उपासना हिंदी समाचार पत्र के नगर संवाददाता व डीकेयू यूट्यब चैनल के ब्यूरो चीफ सुरेंद्र कुमार,नगर संवाददाता सरवन कुमार,जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी,अयोध्या संवाददाता डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव,बीकापुर संवाददाता अमित कुमार मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।

