श्री कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई मोदनवाल समाज का होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ

जौनपुर- श्री कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई समाज का होली मिलन समारोह देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच रविवार को घनश्याम दास का बगीचा उर्दू बाजार जौनपुर से संपन्न हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ अमरनाथ बबलू अध्यक्ष मोदनवाल समाज जौनपुर व अनूप मोदनवाल वरिष्ठ सलाहकार ने पूज्य पाद महर्षि मोदनसेन महाराज के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ किया।
इसके बाद मनोज सोनी लोकगीत कलाकार ने होली खेले रघुवीरा अवध में गीत गाकर सभी का मन मोह लिया । इस इसी क्रम में मटका फोड़ कार्यक्रम में
पुरुष वर्ग में वीरेंद्र मोदनवाल व महिला वर्ग में वंशिका मोदनवाल व बाल वर्ग में नैंसी मोदनवाल ने मटका फोड़ कर विजय हासिल की। इसके बाद समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित स्वजातीय समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में आए सभी सो जाती बंधुओं का स्वागत उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी ज्ञानचंद मोदनवाल ने किया । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सलाहकार सुरेश शाही ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व अध्यक्ष जगन्नाथ. अमित ,रविशंकर, ओम प्रकाश मोदनवाल, अमितदया ,बृजेश कुमार, संतोष, संतोष कुमार भोटपर, शीतला प्रसाद ,हीरालाल, विवेक कुमार ,रामआसरे, राजीव कुमार ,राम सजीवन, विनोद मोदनवाल, प्रदीप कुमार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *