बीकेटी विधायक योगेश शुक्ल का समारोह पूर्वक किया गया स्वागत

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। गोमती नगर जनकल्याण महासमिति से संबद्ध विक्रांत खंड जनकल्याण समिति के तत्वावधान में बीकेटी के यशस्वी विधायक योगेश शुक्ल का स्वागत समारोह एवं होली मिलन आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के संयोजक महासमिति के सचिव कर्नल ए एन पाण्डेय है विधायक जी ने कहा कि हमारे चुनाव में इस क्षेत्र में मुख्य रूप से महासमिति ने हमें पूर्ण सहयोग दिया है और इस क्षेत्र में जीत का श्रेय सिर्फ महासमिति को जाता है एवं माननीय विधायक जी ने सभी महासमिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त किया और यह आश्वासन दिया है कि मैं इस क्षेत्र के लिए हमेशा आपकी सेवा में उपस्थित रहूंगा l
उक्त कार्यक्रम में महासमिति के अध्यक्ष डॉ बीएन सिंह, महासचिव राघवेन्द्र शुक्ल सचिव सीजी नायर, आरएन त्रिवेदी, नंदिनी मिश्रा,अजय तिवारी,मनोज कुमार मिश्रा,ऋतु राज तिवारी,विक्रांत खंड 1 के सचिव संजय मिश्रा,रविन्द्र सिंह,राम हर्ष,प्रकाश नारायण,नरेंद्र गुप्ता,प्रतिभा शाही,मोनिका कुमारी,धर्मेंद्र सोनी,राकेश सिंह,अरुणेंद्र त्रिपाठी,रामनाथ शुक्ल,भागवत मिश्रा, के एस त्रिपाठी,अविनाश पांडे एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता की उपस्थिति रहीl
अंत में अल्पाहार करके सभी ने प्रस्थान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *