अवैध तमंचे से जानलेवा फायर करने वाला फरार अभियुक्त गिरफ्तार

उमाकान्त श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ

शाहजहाँपुर :  विगत दिवस ( 30 मार्च ) को थाना राम चन्द्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सराय काइयाँ निवासी मैकू लाल की पत्नी श्रीमती कन्यावती ने मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा निवासी गोपी के विरुद्ध जान लेने की नीयत से तमंचा से फायर करने का मुकदमा दर्ज कराया था ।
जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज होनें के बाद थाना प्रभारी रवि कुमार की सख्ती के चलते सक्रिय हुई पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक विनोद कुमार ने साथी हमराही हेडकांस्टेबल उपदेश कुमार एवँ आरक्षी दीपांशु , लोकेन्द्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर वृहस्पतिवार की शाम करीब 06 बजे थाना क्षेत्र में पड़ने वाले तम्मीखाँ के भट्टे को जाने वाले रास्ते के पास हाइवे के पास से गोपी को मय तमंचा एवँ कारतूस बरामद करते हुए गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *