राजधानी के व्यापारियों एवं पत्रकारों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं स्वास्थ्य संगोष्ठी बृहस्पतिवार को आयोजित

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं मेदांता हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में व्यापारियों एवं पत्रकारों हेतु नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर एवं स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन

व्यापारियों एवं पत्रकारों को मेदांता हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक नि:शुल्क परामर्श भी देंगे

पूर्वी क्षेत्र के विधायक आशुतोष टंडन मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे शिविर एवं संगोष्ठी का शुभारंभ
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 7 अप्रैल, बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी के व्यापारियों एवं पत्रकारों तथा उनके परिजनों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच हेतु मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं मेदांता अस्पताल प्रशासन के आलोक खन्ना ने मेगा स्वास्थ्य शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 के बाद से अनेक लोगों में फेफड़ों की समस्याएं आती है ऐसे में इस स्वास्थ्य जांच शिविर में फेफड़ों की जांच हेतु PFT, हड्डियों की अत्याधुनिक जांच हेतु BMD test,छाती का एक्सरे, ईसीजी, बी पी, मैमोग्राफी, आर बी एस, बी एम आई आदि जाचे नि:शुल्क की जाएगी
संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने बताया इस अवसर पर स्वास्थ्य संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है जिसे मेदांता हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा संबोधित किया जाएगा तथा व्यापारियों एवं पत्रकार बंधुओं को मेदांता हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा सामान्य रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग ,पेट रोग के लिए नि:शुल्क परामर्श भी दिया जाएगा
संगठन के लखनऊ महामंत्री विजय कनौजिया, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन पूर्वी क्षेत्र के विधायक आशुतोष टंडन द्वारा किया जाएगा तथा इस अवसर पर मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे तथा यह जांच शिविर प्रातः 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *