
देश की उपासना न्यूज़
लखनऊ
ब्यूरो चीफ – आर एल पांडेय
कासा ग्रीन एक्सोटिका वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से नवनिर्वाचित विधायक सरोजिनी नगर राजेश्वर सिंह का सम्मान और स्वागत समारोह कासा ग्रीन एक्सोटिका परिसर में रखा गया। कासा परिवार के बच्चों ने पुष्पगुच्छ से मुख्य अतिथि का स्वागत किया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। एसोसिएशन के सचिव नीलाभ कृष्णा ने स्वागत भाषण में कासा परिवार के बारे में जानकारी दी। एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने कासा परिवार की तरफ से नवनिर्वाचित विधायक से आस पास क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के निराकरण हेतु सहयोग का आग्रह किया।

मुख्य अतिथि सरोजिनी नगर क्षेत्र के विधायक राजेश्वर सिंह ने अपने उद्बोधन में कासा परिवार की आत्मीयता और उत्साह से किये स्वागत के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में एक बेहतर जनप्रतिनिधि के रूप में हमेशा सुख दुःख में खड़े रहने का वचन दिया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शुक्ला ने विधायक जी के द्वारा अपना बहुमूल्य समय कासा परिवार को देने के लिए आभार व्यक्त किया और साथ ही साथ कासा परिवार द्वारा भी उनको सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमेश श्रीवास्तव, आनन्द वर्धन त्रिपाठी, दिग्विजय सिंह, मुकेश सेठ, सौरभ दास, सुजीत द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।


