
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। प्रायोगिक एवम अनुभव आधारित सम्मेलन का आयोजन गुवाहाटी में हुआ, जिसमें देश भर के 100 से अधिक स्कूलो के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों ने भाग लिया और शिक्षाप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए सभी ने अपने अपने सुझाव दिए। । अवध कॉलेजिएट की संयुक्त निदेशिका डॉ ब्रह्मजोत कौर ने एक वक्ता के रूप में इसमें प्रतिभागी रही। और अवध कॉलेजिएट ,लखनऊ के लिए हाइब्रिड लर्निंग के लिए और लिटिल मंचकिन्स के लिये प्रायोगिक शिक्षण कार्यान्वयन के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
स्कून्यूज़ कार्यक्रम का हिस्सा बनना और शिक्षा में हमारे योगदान के लिए सम्मान प्राप्त करना हमारे अवध परिवार के लिए प्रसन्नता का विषय है। प्रबंधक सर्वजीत सिंह एवम निदेशिका श्रीमती जतिंदर वालिया ने इस उपलब्धि पर संयुक्त निर्देशिका श्रीमति ब्रह्मजोत कौर एवम अवध परिवार को बधाई दी।

