देश की उपासना न्यूज़
उमाकान्त श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ
शाहजहाँपुर
मंगलवार को थाना क्षेत्र के गाँव चौहनापुर निवासी हरिकांत त्रिपाठी ने अपनी पत्नी श्रीमती पिंकी की सिल से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी । जिसके संबंध में मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर हरिकांत आदि तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
हत्याकांड की सूचना पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने घटनास्थल का मुआयना किया था। तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर अखण्ड प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए गए । जिसके चलते थानाध्यक्ष राजेन्द्र बहादुर सिंह ने उप निरीक्षक घनश्याम बहादुर एवँ आरक्षी कमल धामा के साथ आरोपी की तलाश में दबिश देते हुए मुखबिर की सूचना पर बुधवार की सुबह 09 बजे हरिकान्त त्रिपाठी को उसके घर से मय आलाकत्ल सिल बरामद करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पूँछतांछ करने पर आरोपी ने बताया कि मेरी पहली पत्नी की मृत्यु 2003 हो गई थी । तथा उससे 02 लड़के भी ( बच्चे ) है । उसके बाद मैंने पिंकी से शादी कर ली थी । मै नहीं चाहता था कि पिंकी मां बने तथा प्रॉपर्टी का बंटवारा हो । इसी को लेकर मैंने सिल से अपनी पत्नी पिंकी की हत्या कर दी ।