उत्तर प्रदेश में बदला बोर्ड परीक्षाओं का पैटर्न

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार सत्ता संभालने के कुछ ही समय में राज्य की शिक्षा व्यवस्था और प्रणाली में ताबड़तोड़ बदलाव के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके तहत राज्य सरकार ने सूबे की बोर्ड परीक्षाओं का पैटर्न बदलने के साथ ही उच्च शिक्षा क्षेत्र में भी बड़े बदलावों को मंजूरी दे दी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमसपी की ओर से हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा प्रणाली में भी बदलाव किए जाएंगे। नए बदलाव के तहत स्मार्ट क्लासरूम आदि तैयार किए जाएंगे। स्कूलों की समयबद्ध पंचवर्षीय रेटिंग और समीक्षा होगी।

UP Board Exam Pattern

बोर्ड परीक्षा पैटर्न में क्या बदला?
सरकार की घोषणा के अनुरूप 2022-23 की हाई स्कूल यानी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा अब नए पैटर्न पर होगी। परीक्षा में एक बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को इसका उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा। वहीं, 2025 से इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में यही पैटर्न लागू किए जाने की बात कही गई है। इसके अलावा विद्यार्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कक्षा नौवीं और 11वीं में ही इंटर्नशिप कार्यक्रम लागू किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *