थाना सिकरारा पुलिस ने मा0 न्यायालय के कस्टडी रिमाण्ड अभियुक्त की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त एक पिस्टल .32 बोर अवैध को किया बरामद


श्री अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के मार्गदर्शन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर जौनपुर के कुशल निर्देशन मे थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मय हमराह आज दिनांक 28.04.2022 को थाना हाजा से प्रस्थान कर मा0 न्यायालय के कस्टडी रिमाण्ड के अनुपालन मे अभियुक्त अविरल यादव उर्फ छोटू यादव पुत्र स्व0 अशोक यादव उर्फ गुलाब यादव निवासी विशुनपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर सम्बन्धित मु0अ0सं0 74/22 धारा 147/148/149/307/323/504/506 भादवि को जिला कारागार जौनपुर से कस्टडी मे लेकर उक्त अभियोग के घटना स्थल पर रवाना हुआ। सई नदी के किनारे बरगुदड़ पुल के पास ग्राम विशुनपुर मे अभियुक्त की निशानदेही पर नदी के किनारे आम के बाग के झाड़ी मे घटना मे प्रयुक्त एक पिस्टल .32 बोर जो पालिथिन मे लपेटकर झाडियो मे छिपाया गया था बरामद किया गया। तत्पश्चात अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 94/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। विवेचना की कार्यवाही प्रारम्भ करते हुये अभियुक्त का रिमाण्ड लेने तथा अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराकर जिला कारागार मे दाखिल करने हेतु थाना हाजा से रवाना हुआ।
अभियुक्त का नाम व पता –
1.अविरल यादव उर्फ छोटू यादव पुत्र स्व0 अशोक यादव उर्फ गुलाब यादव नि0 विशुनपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 74/22 धारा 147/148/149/307/323/504/506 भादवि थाना सिकरार जनपद जौनपुर।
2. मु0अ0सं0 76/22 धारा 307/120बी भादवि थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
3. 94/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
बरामदगी—
1. एक पिस्टल .32 बोर अवैध
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
1. थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 श्री विजय शंकर यादव थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
3. हे0का0 जितेन्द्र पाण्डेय, का0 रोहित कुमार, का0 इन्द्रेश मिश्रा थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *