17 साल बाद गोविंदा ने दिया भाषण, बोले, दक्षिण से बॉलीवुड को मिल रहा भरपूर आशीर्वाद

गणेश आचार्य की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान गोविंदा

हिंदी सिनेमा के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का करियर बनाने में अपने जमाने के सुपरस्टार गोविंदा का बहुत बड़ा हाथ रहा है। गणेश के लिए गोविंदा आज भी ‘भगवान’ की तरह हैं। वह उन्हें पुकारते भी इसी नाम से हैं। बरसों तक हिंदी सिनेमा के लिए तमाम हिट गानों की कोरियोग्राफी करने वाले गणेश आचार्य अब प्रभुदेवा, रेमो और तमाम दूसरे कोरियोग्राफर्स की तरह हीरो बनने निकले हैं। उनकी पहली ‘देहाती डिस्को’ के ट्रेलर को प्रतिक्रिया भी ठीक ठाक मिल रही है। फिल्म का ये ट्रेलर गोविंदा ने रिलीज किया और इस मौके पर लंबा भाषण भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *