एक तमंचा 315 बोर मय कारतूस के साथ एक अभियुक्त को थाना रामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्री अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन मेंअपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रामपुर श्री ओमनारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में बनीडीह मठिया गेट के पास संदिग्ध व्यक्तियो व संदिग्ध वाहन की चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति जिसके पास से 01 तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतुस बरामद हुआ। जिसका नाम आसीम पुत्र मो0 हनीफ नि0ग्राम बनीडीह थाना रामपुर जनपद जौनपुर है। जिसको हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 71/22 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया । अभियुक्त से पुछताछ कर उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. आसीम पुत्र मो0हनीफ नि0ग्राम बनीडीह थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
बरामदगी का विवरण-
1. 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर ।
2. 01 अदद जिंदा कारतुस 315 बोर ।
गिरफ्तारी टीम-
1. थानाध्यक्ष श्री ओम नारायण सिंह, थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
2. उ0नि0 श्री राजेश कुमार सिंह थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
3. हे0का0 राधेश्याम यादव,हे0का0 इन्द्रदेव सिंह, का0 आकाश चौहान व का0 राहुल गुप्ता थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *