राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक विवादों के अधिकतम वादों के निस्तारण हेतु मध्यस्थगण की बैठक आयोजित

 जौनपुर  उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर मदन पाल सिंह के मार्गदर्शन में सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्रीमती शिवानी रावत की अध्यक्षता में 10 मई 2022 को समय 01ः00 बजे ए0डी0आर0 केन्द्र, जौनपुर में बैठक आहूत की गयी है।
बैठक में सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शिवानी रावत द्वारा बताया कि 14 मई 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक विवादों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर तथा समस्त शमनीय प्रकृति के आपराधिक व सिविल मामलों का अधिक से अधिक निस्तारण सुलह-समझौते के माध्यम कराया जाना है।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन (वाद-पूर्व) स्तर पर पारिवारिक/दाम्पत्य विवाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम वाद, धन वसूली वाद, श्रम एवं सेवायोजन विवाद, विद्युत, जल बिल एवं अन्य प्रकार के बिलों के भुगतानों के विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित), भरण-पोषण वाद तथा अन्य प्रकार के आपराधिक शमनीय व सिविल वाद तथा विभिन्न न्यायालयों में लम्बित  आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम वाद, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकायें, श्रम एवं सेवायोजन विवाद, विद्युत, जलकर बिल एवं अन्य प्रकार के बिलों के भुगतानों के विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित) पारिवारिक वाद (विवाह विच्छेद सम्बन्धित वादों को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा में वेतन, भत्तों एवं सेवानिवृत्ति परिलाभां से सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद, अन्य सिविल वाद (किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद) आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित होने वाले समस्त प्रकार के वादों का निस्तारण किया जायेगा।
बैठक में मध्यस्थ अधिवक्तागण श्रीमती बीना श्रीवास्तव, शत्रुधन मौर्य, अखिलेश श्रीवास्तव, डा0 दिलीप कुमार सिंह, सुबाष चन्द्र यादव, संजय कुमार उपाध्याय, एस0एम0यू0के0 हसन सिद्दीकी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *